फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Vicky XI Pathankot and Champions Cricket Academy Chandigarh won the league matches

विक्की इलेवन पठानकोट और चैंपियंस क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ ने जीते लीग मुकाबले

विज्ञापन
Vicky XI Pathankot and Champions Cricket Academy Chandigarh won the league matches
स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी पुलिस मॉटियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मुकाबले में शॉट लगात? - फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी 10वीं पुलिस मार्टियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन दो मैच खेले गए। जिसमें पहला मैच विक्की इलेवन पठानकोट और गेम चेंजर्स जम्मू के बीच खेला गया। वहीं दूसरा मैच ग्रुप सी की चैंपियंस क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ और बालाजी क्रिकेट क्लब कुरुक्षेत्र के बीच खेला गया। सुबह के सत्र में पहला मुकाबला ग्रुप बी की विक्की इलेवन पठानकोट और गेम चेंजर्स जम्मू के बीच खेला गया। जिसमें गेम चेंजर्स जम्मू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लबाजी करते हुए विक्की इलेवन पठानकोट की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 05 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। जिसमें टीम के सबसे प्रभावी बल्लेबाज अंकित रहे, जिन्होंने 50 गेंदों में 05 चौकों के साथ 60 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं, पुनीत ने 15 गेंदों में 01 चौके और 03 छक्कों की मदद से 29 रन बनाए। 139 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गेम चेंजर्स जम्मू की पूरी टीम 17.5 ओवर में मात्र 96 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई और विक्की इलेवन पठानकोट टीम ने इस मैच को 42 रन से जीत लिया। टीम के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी प्रदीप रहे। जिन्होंने अपने कोटे के 04 ओवर की शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 11 रन देकर 03 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उनकी इस बेहतरीन गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैन घोषित किया गया।
विज्ञापन

वहीं, दिन का दूसरा मैच बालाजी क्रिकेट क्लब कुरुक्षेत्र और चैंपियंस क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें बालाजी क्रिकेट क्लब कुरुक्षेत्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 08 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। इस दौरान टीम के प्रमुख बल्लेबाज रिशांत कोहली रहे। जिन्होंने 44 गेंदों में 01 चौके के साथ 51 रन बनाए और लक्ष्य ने 30 गेंदों में 08 चौकों और 01 छक्के के साथ 48 रन बनाए। 139 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चैंपियंस क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ ने 19.4 ओवर में 07 विकेट के नुकसान पर आसानी से दिए गए लक्ष्य को प्राप्त कर मैच में तीन विकेट से जीत हासिल की। जिसमें टीम के बल्लेबाज सरनप्रीत सिंह ने 28 गेंदों में 04 चौकों और 02 छक्कों के साथ 36 रनों का योगदान दिया जबकि कुंवरजीत ने 35 गेंदों में 33 रन बनाए। सरनप्रीत सिंह को उनकी 36 रन की बेहद जरूरी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

----------------------------------
शहर के स्पोर्ट्स स्टडियम में जारी पुलिस मॉर्टियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में सात दिनों के खेल समाप्त होने के साथ ग्रुप-बी से क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने वाली दो टीमों के नाम भी साफ हो गए। जिसमें विक्की इलेवन पठानकोट और साबी क्रिकेट क्लब होशियार पुर शामिल है। आयोजकों ने बताया कि रविवार को कृष्णा क्रिकेट क्लब अमृतसर और चैंपियंस क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ व दूसरा मैच बालाजी क्रिकेट क्लब कुरुक्षेत्र और जालंधर स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed