{"_id":"621fbbbda8a9b97a6e1aa7b9","slug":"very-few-people-s-representatives-are-reaching-on-block-day-kathua-news-jmu2549203157","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक दिवस पर बहुत कम पहुंच रहे जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक दिवस पर बहुत कम पहुंच रहे जनप्रतिनिधि
विज्ञापन
कठुआ में ब्लॉक दिवस के दौरान जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का उत्तर देते डीसी राहुल यादव। संवाद
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले मुख्यालय पर महीने में एक बुधवार को आयोजन होने वाला ब्लॉक दिवस अब मजाक बनकर रह गया है। न तो इस कार्यक्रम की आम लोगों को जानकारी दी जाती है और न ही इसके आयोजन को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को सूचित किया जाता है। यही मुद्दा बुधवार के ब्लॉक दिवस में भी गर्माया रहा। डीडीसी सदस्य नगरी के साथ-साथ ब्लॉक दिवस में पहुंचे कई पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिकारियों पूछा कि आखिर इस कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में जानकारी सांझा क्यूं नहीं की जाती है।
डीडीडी सदस्य नगरी संदीप मजौत्रा ने कहा कि यही वजह रही है कि इस बार जिला सचिवालय में आयोजित ब्लॉक दिवस में जानकारी के अभाव में नगरी से कोई भी पंचायत प्रतिनिधि नहीं पहुंच पाया। उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में भी अधिकारियों को कहा गया था कि ब्लॉक दिवस की जानकारी समय से साझा करें, लेकिन इस बार भी उन्हें सुबह फोन कर जानकारी दी गई है। कहा कि यही नहीं ब्लॉक विकास अधिकारी भी बैठक में मौजूद नहीं है जबकि बैठक में पहुंचे सरपंच, पंचों के अधिकतर काम इसी महकमे के हैं।
यही मुद्दा सहार के सरपंच पोली सिंह ने भी उठाया। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को ब्लॉक कार्यालय की ओर से कठुआ के ब्लॉक दिवस की जानकारी ही नहीं दी जाती है। हालांकि हर बैठक में अगली बैठक की जानकारी देने का भरोसा दिया जाता है, लेकिन हाथ कुछ भी नहीं लगता। उधर, ब्लाक दिवस की लंबी चली इस बैठक में कोई भी आम व्यक्ति शामिल नहीं हुआ। बैठक आम तौर पर सचिवालय के बंद दरवाजे में होने वाली पंचायत प्रतिनिधियों और जिला अधिकारियों की बैठक की तरह ही संपन्न हो गई। हालांकि बैठक के दौरान मौजूद अधिकारियों और जिला प्रशासन ने पंचायत प्रतिनिधियों को उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों के समाधान का भरोसा भी दिलाया है।
विज्ञापन
.............