{"_id":"6817c34de9d690d8e003e0e8","slug":"vehicle-traffic-stopped-due-to-debris-falling-on-bani-dhaggar-road-kathua-news-c-201-1-knt1006-119861-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बनी-ढग्गर मार्ग पर मलबा गिरने से वाहनों का आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बनी-ढग्गर मार्ग पर मलबा गिरने से वाहनों का आवागमन बंद
Mon, 05 May 2025 01:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 05 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
बनी। हाल ही में हुई बारिश के चलते डुग्गन से ढग्गर तक बनी सड़क पर भूस्खलन के कारण भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई है। जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पहाड़ियों से मलबा और पत्थर गिरने से सड़क पर वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रक चालक फरमान अली ने बताया कि वे सेना का सामान लेकर डगर से चले थे, लेकिन पिछले दिन से मलबे के कारण रास्ते में ही फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क की हालत बहुत दयनीय है। जगह-जगह पर मलबा और गिरे हुए पत्थर पड़े हैं। इस पर बड़ी गाड़ियां तो बिल्कुल नहीं निकल सकती हैं।
वहीं, मिनी बस चालक सूरज कुमार ने भी बताया कि वह आज सुबह बनी के लिए निकले थे, मगर सड़क की खराब हालत के चलते उन्हें ढग्गर में ही रुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि सड़क की स्थिति बहुत खराब थी, आगे जाना खतरे से खाली नहीं था। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने प्रशासन से सड़क को साफ करवाकर यातायात बहाल करने की मांग की है। संवाद