फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Vats dwadashi

पुत्र की प्राप्ति और लंबी आयु के लिए की पूजा

विज्ञापन
Vats dwadashi
कठुआ में बच्छ दुआ की पूजा करने के लिए नहर के किनारे उमड़ी महिलाएं, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। संतान प्राप्ति एवं संतान के सुखी जीवन की कामना के लिए रखा जाने वाला वत्स द्वादशी का पर्व जिले में पूर्ण आस्था से मनाया गया। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी को होने वाले इस पर्व के चलते कठुआ शहर के साथ आसपास के इलाकों में रहने वाली महिलाओं ने जलस्रोतों के सामने पर्व की पारंपरिक पूजा की।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के मध्य बहने वाली नहर और प्राचीन बावलियों पर व्रती महिलाओं ने पारंपरिक पूजा की, और सामूहिक रूप से एकत्र होकर व्रत की कथा सुनी। महिलाओं में पर्व को लेकर उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ यह क्रम शाम चार बजे तक जारी रहा। भारी संख्या में महिलाएं बैंड-बाजे के साथ पूरे परिवार को लेकर नहर के किनारे पहुंची हुई थीं। जहां, पूजन के उपरांत उन्होंने बच्चों को प्रसाद व खिलौने देकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

पर्व के संबंध में नहर पर पूजा करने आई कौशल्या देवी ने बताया कि वत्स द्वादशी व्रत एवं पूजन पुत्रवती महिलाएं अपने बेटों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ करती हैं। वहीं, कुछ महिलाएं यह व्रत संतान प्राप्ति के लिए करती हैं। यह व्रत विशेष रूप से स्त्रियों का पर्व होता है। इस दिन बछड़े वाली गाय की पूजा कर कथा सुनी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से नगरी में महिलाओं ने वजूह नाले, लखनपुर में रावी दरिया के किनारे व आसपास के गावों में तालाबों पर जाकर पूजा की। वहीं, कुछ महिलाओं ने बेडियां पत्तन स्थित गौशाला में जाकर गाय और बछड़े का भी पूजन किया।

शहर में नह के किनारे बच्छ दुआ की पूजा करती महिलाएं, संवाद।

शहर में नह के किनारे बच्छ दुआ की पूजा करती महिलाएं, संवाद।- फोटो : KATHUA

नहर के किनारे बच्छ दुआ की पूजा करती महिलाएं, संवाद।

नहर के किनारे बच्छ दुआ की पूजा करती महिलाएं, संवाद।- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed