फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Vasant Panchmi Festival, Youth Ready For Kite Competition

Kathua News: वसंत को लेकर पतंगों की सज गईं दुकानें, खरीदारी शुरू

Sat, 01 Feb 2025 12:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 01 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Vasant Panchmi Festival, Youth Ready For Kite Competition
कठुआ में वसंत पंचमी को लेकर पतंगों की खरीदारी करते युवा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। शहर व आसपास के इलाके में वसंत पंचमी पर पतंगों का कारोबार करीब 30 लाख है। इसमें 20 लाख पतंगों और 10 लाख डोर की हिस्सेदारी है। यह सारा सामान उत्तर प्रदेश के बरेली और मेरठ से, जबकि कुछ हद तक पंजाब के अमृतसर से आता है।
वसंत पंचमी पर शहर में होने वाली पतंगबाजी पर बाजार रंग-बिरंगी पतंगों से पट चुका है। दो फरवरी को होने वाले इस पर्व के दिन पतंगबाजी के शौकीनों ने मनपसंद पतंगों और डोर की खरीद शुरू कर दी है। शहर में पतंगों के कारोबार से जुड़े लोगों में भी उत्साह है। दरअसल वसंत पंचमी से 15 दिन पहले से ही पतंगबाजी का दौर शुरू हो गया है। घर की छतों से पतंगबाजी करने वाले युवाओं और बच्चों की ये काटा और वो काटा की आवाजें सुनाई देने लगी हैं।
विज्ञापन

पतंग के कारोबार से जुड़े लोगों की मानें तो समय के साथ उनके कारोबार में बड़ा बदलाव आया है। इसमें पतंगों और डोर की बिक्री कम हो रही है। वहीं, इस काम में नए लोगों के आने के बाद से कंपीटीशन के कारण आमदनी भी कम हो रही है। लोगों का कहना है कि बदलाव कोरोना महामारी के बाद से आया है। जब लॉकडाउन के दौरान समय बिताने के लिए लोगों ने मोबाइल के साथ नजदीकी बढ़ा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजाइनों और बड़ी साइज की पतंगों की है मांग : पतंग के कारोबार से जुड़े राहुल बावा की मानें तो इस बार अपेक्षाकृत बड़ी पतंगों की मांग ज्यादा है। उनके पास पांच से लेकर 600 रुपये तक की पतंग मौजूद है। युवा अलग-अलग कीमतों वाली पतंगें खरीद रहे हैं।

ज्यादा मुनाफ 250 रुपये से शुरू होने वाली बड़ी पतंग बेचने में है। इसमें डिजाइन के अनुसार रेट भी बढ़ता है। इस बार कठुआ के आसमान में पाकिस्तानी डिजाइन की पतंगें भी दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed