फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   vaccine

वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, महामारी को हराने के लिए जरूर लगवाएं

विज्ञापन
vaccine
ग्रामीण विकास विभाग की बीडीओ रंजीत कौर ने शनिवार को ब्लॉक में बनाए गए वैक्सीनेशन केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान वैक्सीनेशन केंद्रों में होने वाले रजिस्ट्रेशन, वैक्सीनेशन और अन्य जरूरी चीजों की जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने वैक्सीनेशन केंद्रों पर आए हुए लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जानकारी दी। साथ ही डबल फेस मास्क का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने पर जोर दिया। सभी से वैक्सीनेशन करवाने की अपील भी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे ब्लॉक की पंचायतों में जाकर वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया गया है। लोगों को पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों व कर्मियों के जरिए भी जागरूक किया जा रहा है। वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है। लिहाजा वैक्सीन जरूर लगवाएं, ताकि महामारी को हराया जा सके। तहसीलदार अमन आनंद ने कहा कि शनिवार को उपमंडल में पीएचसी शीतलननगर, पीएचसी सांधर , पीएचसी करणबाड़ा, पीएचसी महानपुर, पीएचसी सननघाट, एनटी पीएचसी पलासी, सीएचसी बसोहली, पीएचसी हट्ट, सब सेंटर मानू, डोडला, जंदरोटा, शारा, द्रमण, नगरोटा, पलाख, घघरोड, पलाही, झेंखर, पूंडा, सुलारी आदि इलाकों में 45 वर्ष से ऊपर के 240 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इन सभी स्थानों पर शिविर लगाकर वैक्सीन लगाने के साथ लोगों को महामारी से बचाव के लिए जागरूक किया गया। वैक्सीन लगाने के बाद लाभार्थियों को ऑब्जर्वेशन रूम में तब तक रखा जा रहा है, जब तक स्वास्थ्य पूर्ण रूप से सुधार नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed