फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Vaccination

जिले में पहले दिन 2277 किशोरों का टीकाकरण

विज्ञापन
Vaccination
जिले में पहले दिन 2277 किशोरों का टीकाकरण
विज्ञापन

कठुआ। कोरोना के खिलाफ जारी जंग में अब किशोर भी उतर पड़े हैं। जिले में सोमवार को 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के लिए कोविड टीकाकरण अभियान का आगाज हो गया। पहले दिन 2277 किशोरों ने 37 चिन्हित स्कूलों में टीका लगवाया। इसके लिए स्कूली शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए थे।
पहले दिन छह हजार टीकाकरण का लक्ष्य था, लेकिन आधे से भी कम विद्यार्थियों का टीकाकरण हो पाया है। स्वास्थ्य विभाग की मानें, तो प्रक्रिया में आने वाले दिनों में तेजी की संभावना है।
विज्ञापन

सोमवार को टीकाकरण अभियान की शुरूआत डीसी राहुल यादव ने सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ में करवाई। इस मौके पर उनके साथ प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज नागपाल भी मौजूद रहे। डीसी ने कहा कि जिले में लगभग 43 हजार लाभार्थियों को कवर करने की योजना तैयार की गई है। जिले में 37 विशेष टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने अभिभावकों से अपील में कहा, 15-18 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण की व्यवस्था को सप्ताह भर में सुनिश्चित करने के लिए सहयोग करें। इसके लिए बच्चों को नजदीकी टीकाकरण केंद्र भेजें।
उन्होंने किशोरों के स्वास्थ्य पर टीकाकरण के नकारात्मक प्रभाव के बारे में अफवाहों पर ध्यान न देने का भी आह्वान किया। किशोरों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया एक जनवरी से शुरू की गई है। इसमें कोविन पोर्टल के माध्यम से या फिर टीकाकरण केंद्र में जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं।
महामारी से निपटने का एकमात्र तरीका वैक्सीनेशन है। यह बात अब साबित हो चुकी है। लिहाजा किसी को भी वैक्सीनेशन से बचने की बजाय सरकार के इस कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
- तुषार शर्मा
टीकाकरण की प्रक्रिया आसान है। इसके जरिये महामारी से बचाव संभव है। बिना किसी संशय के स्कूल में शुरू टीकाकरण की प्रक्रिया में पहले दिन शामिल हुआ। उम्मीद है अन्य विद्यार्थी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
- संजीत सिंह
वैश्विक महामारी से बचाने के लिए शुरू अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू हो चुका था। किशोरों वर्ग को टीकाकरण का लाभ मिलना बाकी था, जो शुरू हो गया है। यह काफी सुखद अनुभव है।

- वंश करोत्रा
टीकाकरण अभियान का हिस्सा बनना गौरवान्वित करने वाला अवसर है। साथ ही साथ यह हमारे जीवन की रक्षा के लिए अहम है। ऐसे में सरकार द्वारा करवाए जा रहे टीकाकरण में हिस्सा लेना काफी अच्छा लग रहा है।
- विपिन कुमार
स्वास्थ्य ब्लॉक - पहले दिन टीकाकरण
बनी 280
बिलावर 629
बसोहली 220
हीरानगर 590
परोल 558
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed