फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Vaccination

एडीसी बसोहली ने टीका नहीं लगाने वालों की मांगी लिस्ट

विज्ञापन
Vaccination
बसोहली। लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में वैक्सीनेशन व आगामी नवरात्रों को लेकर बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता एडीसी तिलकराज थापा ने की। इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी अनुराधा केरनी ने बताया कि 18 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों की प्रथम वैक्सीनेशन की डोज 87.38 प्रतिशत हो चुकी है। एडीसी ने महानपुर, बसोहली, धार-महानपुर, शीतलनगर नगर ब्लॉक के ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उन लोगों की लिस्ट बनाकर उन्हें सौंपे, जिन्होंने अभी तक अपनी वैक्सीनेशन नहीं करवाई है।
विज्ञापन

एडीसी ने सीडीपीओ को निर्देश दिए कि महानपुर के साथ लगी पांच पंचायतें जो बिलावर तहसील में पड़ती हैं, उनकी रिपोर्ट बनाकर तीन हफ्ते के भीतर उन्हें दें। खंड चिकित्सा अधिकारी को पंचायतों में शिविर लगाकर वैक्सीनेशन अभियान को तेज करने के निर्देश भी दिए। एसडीपीओ शाजिया मीर को निर्देश दिए कि बिहानी चौक महानपुर अटल सेतु, सीएचसी जिंदरैली में नाका लगाकर लोगों और यात्रियों की जांच कर टीका लगाया जाए। इसमें स्वास्थ्य विभाग पंचायत प्रतिनिधियों की भी मदद ले।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि 30 सितंबर तक 18 प्लस की 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करना है। धार्मिक स्थलों पर भी टीका लगाने के लिए लोगों से अपील करें। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को उनकी पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed