{"_id":"61326bd78ebc3ebeb825bb72","slug":"vaccination-kathua-news-jmu24288997","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों डोज वालों को छूट मिलने से लोगों को बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों डोज वालों को छूट मिलने से लोगों को बड़ी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। नई व्यवस्था लागू होने के बाद लखनपुर में स्थिति सामान्य देखी गई। वहीं कॉरिडोर में कोरोना की जांच के लिए बनाए गए केंद्रों पर भी अब इक्का-दुक्का ही कोरोना टेस्ट कराने वाले दिख रहे हैं।
नई व्यवस्था से जहां आम लोगों को राहत मिली है, वहीं वहां तैनात कर्मचारियों पर भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए अब कम मशक्कत करनी पड़ रही है। लखनपुर कॉरिडोर में बनाए गए कोरोना जांच केंद्र के प्रभारी डॉ. सचिन ने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने से पूर्व प्रतिदिन सात से आठ हजार लोगों की कोरोना जांच की जा रही थी। लेकिन, नई व्यवस्था लागू होने के बाद जांच का आंकड़ा आधा ही रह गया है।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में जारी कोरोना टीकाकरण के चलते आने वाले दिनों में लखनपुर में होने वाली कोरोना जांच की संख्या में और भी कमी आ सकती है। सोमवार शाम से शुरू हुई इस व्यवस्था के चलते अब देश के विभिन्न राज्यों से जम्मू कश्मीर आने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद है। जम्मू कश्मीर में प्रवेश की इस नई व्यवस्था के लागू होने से आम लोगों के साथ वहां तैनात कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
वर्तमान में लखनपुर कॉरिडोर पर प्रशासन की ओर से संपूर्ण टीकाकरण करा चुके लोगों के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए भी काउंटर स्थापित किए गए हैं। वहीं, इससे सबसे बड़ी राहत उन लोगों को मिली है, जो रोजमर्रा के कामकाम और दिहाड़ी के लिए पंजाब और जम्मू कश्मीर के बीच सफर करते थे।