फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   United Eleven Loang and Khwaja Traders teams won the matches

Kathua News: यूनाइटेड इलेवन लोआंग और ख्वाजा ट्रेडर्स की टीमों ने जीते मैच

Mon, 05 May 2025 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 05 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
United Eleven Loang and Khwaja Traders teams won the matches
समाज में नशामुक्ति का संदेश देने के लिए खुडवां में क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
विज्ञापन

बनी। युवाओं में खेलों के प्रति रुझान बढ़ाकर समाज में नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए खुडवां में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के दूसरे दिन क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले खेले गए। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान में जुटे रहे।
रविवार को प्रतियोगिता का पहला मुकाबला ख्वाजा ट्रेडर्स और दुलंगल की टीम के बीच खेला गया। इसमें ख्वाजा ट्रेडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 3 विकेट पर 98 रन बनाए। टीम के लिए राघव ठाकुर ने 62 रनों की शानदार पारी खेली, जो टीम की जीत की नींव बनी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुलंगल की टीम सिर्फ 75 रन ही बना सकी, जिससे ख्वाजा ट्रेडर्स ने यह मुकाबला 23 रनों से अपने नाम किया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा मुकाबला लोआंग-ए और यूनाइटेड इलेवन लोआंग के बीच खेला गया। इस मैच में यूनाइटेड इलेवन लोआंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 10 ओवर में 106 रन बनाए। इस मुकाबले में शहबाज ने 31 रन, मेहरान ने 24 रन, और आमिर ने 25 रन की बेहतरीन पारी खेली। जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोआंग-ए की टीम शुरू से ही दबाव में नजर आई और महज 56 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed