फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Union Territory to be given statehood in due course

उचित समय पर केंद्र शासित प्रदेश को राज्य का दर्जा दिया जाएगा

विज्ञापन
Union Territory to be given statehood in due course
बसोहली के रामलीला मैदान में आयोजित प्रदर्शनी का निरीक्षण करते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्? - फोटो : KATHUA
बसोहली। सुशासन सप्ताह के तहत जिला प्रशासन कठुआ की ओर से बसोहली के रामलीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने रामलीला मैदान में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न खेल गतिविधियों व अन्य क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि उचित समय पर केंद्र शासित प्रदेश को राज्य का दर्जा दिया जाएगा।
विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि 2015 में बसोहली को हेरिटेज सिटी बनाने का प्रस्ताव रखा गया था जिस पर पुन: काम शुरू किया जाएगा। टीमें बनाकर उसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। कठुआ, डोडा, उधमपुर में तीन केंद्रीय विद्यालयों की सौगात दी गई है। बसोहली क्षेत्र में जो काम छूट गए हैं वह अब करवाए जाएंगे। बिलावर, बसोहली पहाड़ी जिला बने यह हमारी मांग बीते 20 वर्ष पुरानी है। जिलों को बढ़ाने के लिए जब कमीशन बनाया गया था तो सरकार विपक्ष की थी, जिले के लिए ज्ञापन भी भेंट किए गए थे। धरने प्रदर्शन भी हुए थे, लेकिन जिले नहीं बन सके। तहसीलें भी गलत बनी है। नए कमीशन के बैठने के बाद ही नए जिलों का गठन होगा और उनकी भरपाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान की मांग उठाई
डीडीसी सदस्य तेजेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री को बताया कि त्रिंबली से लेकर तियोता सड़क तक 25 किलोमीटर सड़क बदहाल स्थिति में है। फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद उसका काम अब शुरू हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग में करवाए गए कार्यों का भुगतान लोगों को नहीं मिला है। बसोहली क्षेत्र के विभिन्न विभागों के करीब 80 डेलीवेजर को ऑनलाइन नहीं किया गया है। बसोहली को जिले का दर्जा देने की भी मांग की। नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश स्पोलिया ने डैम औसतियो के मसले को हल करने उन्हें रोजगार देने व मुआवजा देने की मांग की। पूर्व विधायक जगदीश राज सपोलिया ने बॉडीघाट से जोड़ेया माता सड़क को पीएमजीएसवाई के अधीन लाने की मांग की। वहीं माशका प्रोजेक्ट का पुल बड़े वाहनों के लिए बंद क्यों है इस पर जांच बिठाने के लिए केंद्रीय मंत्री से कहा। गन लाइसेंस रिन्यू न होने के कारण लोगों को परेशानियां हो रही है इसके बारे में भी जानकारी दी। डीडीसी वाइस चेयरमैन रघुनंदन सिंह ने कहा कि अटल सेतु रंजीत सागर झील, रामलीला, पशमीना, चित्रकला के वजह से बसोहली को विश्व में अलग पहचान मिली है। कश्मीर से ज्यादा खूबसूरती बसोहली, बनी, बिलावर इलाकों की है, जिन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का कार्य जारी है। भाजपा सरकार से पूर्व विपक्षी नेताओं ने क्षेत्र के लोगों का शोषण किया है जो अब बिल्कुल खत्म हो चुका है। वही डीडीसी अध्यक्ष महान सिंह, तेजेंद्र सिंह और पूर्व विधायक बसोहली के पूर्व राजनेताओं और विपक्ष पर जमकर बरसे कहा कि बीते समय में कुछ विपक्ष और बाहरी नेताओं ने लोगों का शोषण किया है जिसका दंश लोग आज तक भूल नहीं पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन योजनाओं का किया लोकार्पण
बसोहली। केंद्रीय मंत्री ने बसोहली के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों विकास कार्यों का उद्घाटन किया। राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली के नजदीक 100 बेड वाले गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन किया। वहीं अपर शाहरा से लेकर माशका तक पीएमजीएसवाई के तहत बनाई गई सड़क, मांडली से सवाली, केंहेंटा सड़क, सतूरा - बदाला सडक, दननी से फराल सड़क, गतती से सुफिंयान ब्रिज का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान किया और इन विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed