{"_id":"67993388b5058f46ce0b8be5","slug":"two-vehicle-impound-kathua-news-c-201-1-knt1002-116952-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर कटे चालान, दो वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर कटे चालान, दो वाहन जब्त
Wed, 29 Jan 2025 01:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
हीरानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात विभाग ने कार्रवाई करते हुए प्रेशर हॉर्न, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और वाहन चलाने के दौरान मोबाइल इस्तेमाल पर चालान काटे।
इसी दौरान प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल पर एक ट्राले और एक कार को हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट न होने पर जब्त भी किया। डीटीआई कपिल मन्हास ने राजबाग में हाईवे पर नाके के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे। इस दौरान उन्होंने करीब 25 वाहनों के ओवर हाइट, ओवरलोडिंग और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले चालकों का चालान काटा।
नाके के दौरान उन्होंने वाहन चालकों को हिदायत देते हुए कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद