फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Two People Injured in kathua

Kathua News: अलग-अलग मामलों में ट्रेन से गिरकर युवती सहित दो घायल

विज्ञापन
Two People Injured in kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू-पठानकोट रेल मार्ग पर अलग-अलग स्थान पर ट्रेन से गिरने की दो घटनाओं में एक 24 वर्षीय युवती सहित 35 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार सुबह हुए इन हादसों के बाद दोनाें घायलों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। युवती की हालत स्थिर बताई जाती है, जबकि दूसरे घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल युवती की पहचान स्वाति पुत्री कुलदीप राज निवासी यमुनानगर हरियाणा के रूप में हुई है जबकि दूसरे घायल की पहचान नहीं हो पाई है । पहला हादसा कठुआ रेलवे स्टेशन पर सुबह के समय पेश आया। नई दिल्ली से कटड़ा जा रही स्पेशल ट्रेन में सवार युवती को उसके सहयात्रियों ने कठुआ रेलवे स्टेशन को कटड़ा समझकर बताया कि उसका स्टेशन आ गया है। इसके बाद प्लेटफार्म से चल चुकी ट्रेन से युवती ने छलांग लगा दी। परिणाम स्वरूप वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जीआरपी पुलिस ने उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले में छन्न अरोड़ियां के पास उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से गिरकर एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया है। उसे आनन-फानन में जीएमसी कठुआ लाया गया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। घायल व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। इस संबंध में पुलिस का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed