फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Two killed, four injured when car falls into deep gorge

गहरी खाई में गिरी कार दो की मौत, चार घायल

विज्ञापन
Two killed, four injured when car falls into deep gorge
शीतल नगर में हुई सड़क दुर्घटना से क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद - फोटो : KATHUA
बसोहली। बनी बसोहली मार्ग पर शीतलनगर के निकट त्यून मोड़ पर बिलावर से बनी की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक दो माह का बच्चा और उसके पिता की मौत हो गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी कठुआ भेज दिया गया। जिसके बाद परिवार के सदस्य उन्हें पंजाब के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए हैं। परिवार के सदस्य बनी के भुलड़ी में माता के दर्शनों को जा रहे थे। हादसा सुबह साढ़े नौ बजे के लगभग हुआ। जानकारी होते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचे। लगभग डेढ़ सौ फुट की गहराई में गिरी कार से घायलों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस सड़क हादसे में कार में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। मृतकों में एक दो माह का बच्चा और उसके 35 वर्षीय पिता सुनील सिंह शामिल हैं। वहीं अन्य घायलों की पहचान 52 वर्षीय गोपाल सिंह पुत्र बसंत सिंह निवासी गढ़ माल्ती, 48 वर्षीय कमलेश कुमारी पत्नी गोपाल सिंह, अनुराधा, अशोक सिंह पुत्र ओंकार सिंह सभी निवासी गढ़ माल्ती, तहसील बिलावर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed