फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   two injured in road accident

बाइक-मेटाडोर की भिड़ंत में दो युवक जख्मी

Mon, 23 Nov 2015 12:12 AM IST
कठुआ/महानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/महानपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
two injured in road accident

बसोहली-महानपुर सड़क मार्ग पर रविवार दोपहर हुए हादसे में दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को पहले महानपुर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र लाया गया, जहां से एक को जिला अस्पताल और एक को जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार चौबीस वर्षीय भूषण शर्मा और 21 वर्षीय वरिंदर सिंह दोनों निवासी धार महानपुर कलैड़ी महानपुर की तरफ आ रहे थे। धार महानपुर से निकले दोनों युवक कोटला के निकट पहुंचने पर महानपुर से पलासी जा रही मेटाडोर नंबर जेके08डी-6037 की चपेट में आने से घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगाें की मदद से घायलों को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र महानपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया। लिहाजा उन्हें जिला अस्पताल कठुआ शिफ्ट कर दिया गया। कठुआ में सवा तीन बजे पहुंचे दोनाें युवकों में से भूषण शर्मा की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि युवक घर से कलैड़ी स्थित देव स्थान पर लंगर में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसे के शिकार बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed