{"_id":"511ffd440d7d24f70eee572d3ae279bf","slug":"two-injured-in-road-accident-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो घायल
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
हीरानगर के सीमावर्ती इलाके में दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। दोपहर एक बजे नबी निवासी हरियाचक को जिला अस्पताल कठुआ में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
घायल ने बताया कि हरियाचक के नजदीक एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। वहीं दूसरी घटना मढ़ीन के निकटवर्ती बनियाड़ी गांव की है। यहां राकेश कुमार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बुरी तरह से घायल राकेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन