{"_id":"68b8aa5acdabb188ed0ca7e7","slug":"two-dozen-houses-damaged-due-to-landslide-in-basohli-kathua-news-c-201-1-knt1009-123684-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बसोहली में भूस्खलन से दो दर्जन घरों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बसोहली में भूस्खलन से दो दर्जन घरों को नुकसान
विज्ञापन
बसोहली के शाहरा और कुंड इलाके में बारिश के बाद भूस्खलन से लगभग दो दर्जन घरों को नुकसान पहुंचा है। कुंड में भूस्खलन से चार घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके है। वहीं शाहरा में 20 घरों की दीवारों में दरारें आ गई है। इसके चलते इन गांवों के पीड़ित अपने रिश्तेदार और पड़ोसियों के घरों में शरण लिए हुए है।
शाहरा के लोगों का कहना है कि भूस्खलन से पहले ही उनकी खेती योग्य भूमि खराब हो चुकी है। वहीं इलाके में भारी भूस्खलन के चलते उनके इलाके में लगातार भूमि खिसक रही है। जिसकी चपेट में आने से 20 घरों में दरारें आ गई हैं। घरों को पहुंची क्षति के कारण दिन में लोग अपने घरों में खाना पकाने के लिए आते है, लेकिन रात को पड़ोसियों के सुरक्षित मकानों में चले जाते है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और विधायक ने भूस्खलन प्रभावित गांव का दौरा कर इनकी मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया है, लेकिन यह कब होगा कोई कह नहीं सकता। लोगों ने मांग की है कि सरकार उनके लिए कोई वैकल्पिक जगह तलाश कर उनका घर बनाने में मदद करे। क्योंकि खेती योग्य भूमि पहले ही भूस्खलन से खराब हो चुकी है। वहीं कुंड के चार घरों को भूस्खलन से भारी नुकसान पहुंचा है। जिसके चलते प्रभावित परिवार अपने बच्चों के लेकर रिश्तेदारों के घरों में चले गए है।