फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Truck trampled two bikes due to brake failure on railway road

रेलवे रोड पर ब्रेक फेल होने से ट्रक ने दो बाइकों को रौंदा

विज्ञापन
Truck trampled two bikes due to brake failure on railway road
ट्रक द्वारा रौंदे जाने के बाद नाले में गिरी बाइक को देखते लोग। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रेलवे रोड पर एक अनियंत्रित ट्रक ने वहां खड़े दो मोटरसाइकिलों को रौंद दिया, जबकि एक कार को आंशिक नुकसान हुआ है। हालांकि बेलगाम हुए ट्रक की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया, लेकिन घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने रोष जताते हुए सड़क पर आ गए और बेलगाम चलने वाले भारी वाहनों के खिलाफ रोष जताया। लोगों ने कहा कि जब तक सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता वह मार्ग से नहीं हटेंगे। पुलिस कर्मियों ने लोगों के नुकसान का मुआवजा दिलवाने का आश्वासन देकर मार्ग से हटाया। इसके बाद मार्ग पर आवाजाही बहाल हुई। वहीं, ट्रक चालक ने बताया कि उसके ट्रक का अचानक ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी मदन गोपाल ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे के आसपास सड़क के किनारे खड़े ट्रक के चालक ने जैसे ही ट्रक को पीछे किया तो वह उसके नियंत्रण से बाहर हो गया। ट्रक को तेजी से पीछे आता देख लोगों में हड़कंप मच गया और लोगों ने इधर-उधर भाग कर किसी तरह अपनी जान तो बचा ली। इस दौरान वहां खड़े दो मोटरसाइकिल ट्रक की चपेट में आ गए। इसमें एक अपाचे मोटरसाइकिल ट्रक की टक्कर लगने के बाद वहां खड़ी कार के नीचे जा घुसी। जबकि पीछे खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे जा घुसी। बुलेट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि पीछे की ओर से आ रहे ट्रक की गति धीमी थी लिहाजा लोगों ने अपनी जान बचा ली। अगर वह आगे की ओर चल रहा होता तो शायद सड़क पर पैदल चल रहे कई लोगों को अपनी चपेट में लेता।
विज्ञापन

इस मौके पर रोष जता रहे गोविंदसर पंचायत के पूर्व सरपंच सतपाल महाजन ने कहा कि वह कई बार इस सड़क पर चलने वाले वाहनों और सड़क की दशा को सुधारे जाने की मांग प्रशासन से कर चुके हैं। इसके बाद भी न तो सड़क की दशा को सुधारने के लिए कोई पहल की गई है और न ही यातायात व्यवस्था में सुधार करने के लिए कोई इंतजाम किया जाता है। इस कारण सड़क पर हादसे आम हो गए है। इस घटना में भले ही लोगों की जान बच गई लेकिन वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां ट्रकों का आना-जाना लगा ही रहता है। ट्रकों को इस तरह सड़क पर खड़ा किया जाना किसी तरह से उचित नहीं है। इस ओर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------
पहले भी हो चुके हैं हादसे
कठुआ। औद्योगिक क्षेत्र से होकर कठुआ रेलवे स्टेशन को जाने वाले इस व्यस्त मार्ग पर रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहनों के अलावा कठुआ ट्रक आपरेटर यूनियन के ट्रकों व औद्योगिक क्षेत्र में देश भर से आने वाले भारी-भरकम ट्रकों का आना-जाना लगा ही रहता है। वहीं औद्योगिक क्षेत्र का बाजार होने के कारण इलाके में अच्छी भीड़ भी होती है। इससे कई बार वहां से गुजरने वाले बड़े वाहनों के कारण सड़क हादसे होते रहते है। करीब दस साल पहले भी इसी सड़क पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से 13 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भी प्रशासन ने इससे सबक नही लिया और सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूर्व भांति ही जारी है।

--------------------------------------------
सड़क के किनारे लगने वाला अवैध बाजार बढ़ा रहा है समस्या
रेलवे रोड पर अवैध रूप से लगने वाले बाजार के कारण वहां सड़क यातायात प्रभावित होता है। यहां दुकानदार अपने थोड़े से अतिरिक्त लाभ की लालच में दुकानों के सामने रेहड़ी और फड़ी लगवा देते है। जिसके कारण वहां दुकान के आगे खोखा, खोखे के आगे रेहड़ी फिर सड़क से सटकर फड़ी लगती है। जो कि मार्ग को और संकरा बना देती है। जिसे हटाने के लिए प्रशासन द्वारा कभी-कभी कार्रवाई की जाती है। लेकिन सख्ती न होने के कारण कार्रवाई के कुछ घंटों के बाद हालात पूर्व की भांति ही बन जाते है।

ट्रक की टक्कर लगने के बाद कार के नीचे जा घुसी बाइक को निकालते पुलिसकर्मी व स्थानीय। संवाद

ट्रक की टक्कर लगने के बाद कार के नीचे जा घुसी बाइक को निकालते पुलिसकर्मी व स्थानीय। संवाद- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed