{"_id":"6106f21d8ebc3e8422308e15","slug":"truck-driver-recognised-kathua-news-jmu240693252","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक की हुई पहचान, पुलिस ने कहा- जल्द होगी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक की हुई पहचान, पुलिस ने कहा- जल्द होगी गिरफ्तारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। सक्ताचक नाके के बाद जंगलोट सैन्य क्षेत्र से सटे रेलवे फाटक को तोड़ने के बाद वाहन छोड़कर फरार हुए ट्रक चालक की पहचान कर ली गई है। कठुआ पुलिस का दावा है कि कई टीमें जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही आरोपी हिरासत में होगा। मामले में आठ किलो भुक्की बरामद हुई है।
सिटी थाना प्रभारी ओपी चिब ने बताया कि मामले में भुक्की की तस्करी के अलावा कोई भी अन्य पहलू जुड़ा हुआ नहीं है। पुलिस को पहले शक था कि कुछ सामान लच्छीपुर मोड़ के पास उतारा गया हो सकता है। हालांकि, वहां भी जांच की गई है, लेकिन कुछ भी मिला नहीं। फिलहाल, आरोपी की पहचान कर ली गई है। वह जल्द हिरासत में होगा।
ज्ञात है कि शनिवार रात नौ बजे के लगभग जम्मू की ओर से आ रहा ट्रक रुकने का इशारा करने पर सक्ताचक नाका तोड़कर कठुआ की ओर फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने कालीबड़ी चौक पर भी नाके को अलर्ट कर दिया। ट्रक चालक कालीबड़ी चौक से ठीक पहले जंगलोट गांव की ओर मुड़ गया। सैन्य शिविर के बीच रेलवे ट्रैक के फाटक को तोड़कर ट्रक सौ मीटर आगे जाकर रुक गया।
विज्ञापन
ट्रक के टायर पंक्चर हुए देखकर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उधर, घटना के बाद सेना भी अलर्ट हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लिया, और सेना ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला दिया। लगभग दो घंटे चली कार्रवाई के बाद ट्रक से भुक्की बरामद हुई।