{"_id":"68a4dfc85de91b69fd061480","slug":"transfer-policy-again-in-controversy-ret-transfer-of-disabled-people-kathua-news-c-201-1-knt1008-123178-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: फिर विवादों में स्थानांतरण नीति... आरईटी तो कहीं दिव्यांगों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: फिर विवादों में स्थानांतरण नीति... आरईटी तो कहीं दिव्यांगों के तबादले
Wed, 20 Aug 2025 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर टीचर्स फोरम के सदस्य मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिलने के बाद जानकारी देते हुए
कठुआ। जिले में तबादला नीति फिर सवालों के घेरे में है। सोमवार को जिले में जारी हुई 808 शिक्षकाें की तबादला सूची विवादों में आ गई है। कहीं रहबर ए तालीम शिक्षकों का तबादला कर दिया गया तो कहीं दिव्यांगों के तबादले दूर कर दिए गए हैं। महिला शिक्षकों को भी दूर दराज जोन में पोस्टिंग से सूची के खिलाफ आवाज उठने लगी है।
जानकारी के अनुसार कई शिक्षक ऐसे भी हैं जिन्हें विभाग ने अपने ही तय मानकों से पहले तबादला कर दिया है। अब इसमें विभाग को जोनल स्तर से गलत सूचना मिली या फिर जिला स्तर पर इसमें गडबड़ी हुई है फिलहाल यह जांच का विषय बना हुआ है। उधर, तबादलों को लेकर मंगलवार को कई शिक्षक आवेदन लेकर स्थानांतरण बदले जाने की अर्जी देते नजर आए। कई जगह तो राजनीतिक हस्तक्षेप से हुए तबादलों की बात भी सामने आई है। जम्मू-कश्मीर टीचर्स फोरम के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ से मुलाकात की। यह बैठक वार्षिक स्थानांतरण अभियान से जुड़ी विभिन्न चिंताओं पर चर्चा के लिए आयोजित की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने कुछ मामलों में स्थानांतरण को अनुचित बताया है। इनमें विशेष रूप से दिव्यांग शिक्षकों और दूरदराज क्षेत्रों में तैनात महिला शिक्षकों को वास्तविक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि सीईओ इन मामलों में आवश्यक संशोधन कर न्याय और समानता सुनिश्चित करेंगे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुख्य प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने किया वहीं प्रांतीय उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह, जिला अध्यक्ष रशपाल चौधरी, राजीव, अर्जुन सिंह सहित अन्य प्रमुख सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी राजीव अबरोल ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता बच्चों को शिक्षक उपलब्ध करवाना है। कुछ ऐसे दिव्यांग शिक्षकों के तबादले की बात सामने आई है जिन्होंने आवेदन नहीं किया था और उनकी मेडिकल आधार पर जानकारी उपलब्ध नहीं थी। जोनल शिक्षा अधिकारी कठुआ के कार्यालय से इस संबंध में सूचना के आधार पर उन्हें तबादला किया गया था। फिलहाल कमेटी बनाकर उनके तबादलों को फिर से पुनर्विचार किया जाएगा। ृइसके अलावा कहीं आरईटी स्थानांतरित हुए हैं तो उन्हें भी रिलीव न करने के निर्देश जारी किए गए हैं।