फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Training was given to 41 dealers across the district

Kathua News: जिले भर के 41 डीलरों को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
Training was given to 41 dealers across the district
कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कठुआ में इनपुट डीलरों के लिए 15 दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत हो गई है। सोमवार को शुरू हुए कार्यक्रम में जिले भर से 41 इनपुट डीलरों को एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन स्कास्ट जम्मू के कुलपति डॉ. बीएन त्रिपाठी और निदेशक विस्तार डॉ. अमरीश वैद के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें केवीके कठुआ के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. विशाल महाजन ने कार्यक्रम के शुरूआत में केवीके की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि कैसे जैविक खाद, जैव उर्वरक और रासायनिक उर्वरकों का संतुलित उपयोग मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और फसल उत्पादन बढ़ाने में मददगार होता है। इसके अलावा महाजन ने पोषक तत्व प्रबंधन की व्यावहारिक उपयोगिता और दीर्घकालिक लाभों पर भी व्याख्यान दिया। इस मौके पर डॉ. विशाल शर्मा ने पाठ्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और प्रशिक्षण की मुख्य अवधारणाओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया, जबकि मुख्य वैज्ञानिक पौध संरक्षण डॉ. अनामिका ने जैव उर्वरकों और जैव कीटनाशकों के लाभ के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से बताए और उन्हें जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मुख्य वैज्ञानिक कृषि विस्तार डॉ. बर्जेश ने प्रतिभागियों को नई तकनीकों को अपनाने पर जोर देकर अपनी आय दोगुनी करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य इनपुट डीलरों को एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी देना के साथ-साथ लाइसेंस का नवीनीकरण करने के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि वे समय पर किसानों को वैज्ञानिक सलाह देन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed