फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Trafficked from neighboring states are bringing poison

पड़ोसी राज्यों से तस्करी कर ला रहे जहर

Fri, 10 Oct 2014 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Fri, 10 Oct 2014 02:18 AM IST
विज्ञापन
Trafficked from neighboring states are bringing poison

 पंजाब से सटी जिले की सरहद यहां के लोगों की सेहत लिए नासाज साबित हो सकती है। मिलावटी खोए से लेकर मिलावटी मिठाइयां त्यौहारों से पूर्व ही बाजारों में उतार दी गई हैं।

विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर और ग्रामीण इलाकों में कुछ दिनों के भीतर ही कई किलो मिलावटी खोया पंजाब सहित अन्य राज्यों से पहुंचना जारी है।

लखनपुर में विभिन्न विभागों की सक्रियता को गच्चा देकर अब इस मीठे जहर के कारोबारी राज्य भर में इसे खपाने के लिए नगरी सहित कई अन्य मार्गों के इस्तेमाल में जुट गए हैं।
विज्ञापन


बाजारों में करवाचौथ और दीपावली से पहले ही मिठाई व्यापारियों ने मिठाइयों का भंडारण शुरू कर दिया है। ऐसे में विभाग की लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।

वहीं अब तक शहर की नामी-गिरामी दुकानों पर दस्तक देकर विभाग ने औपचारिकता तो पूरी कर दी लेकिन इन मिष्ठान व्यापारियों के गोदामों में पहुंच बनाने में विभागीय अधिकारी अब भी लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार लंबे रूट की बसों और रेलवे के माध्यम से भी बाहरी राज्यों से मिलावटी खाद्य पदार्थों की तस्करी जोरों पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed