{"_id":"60f1dad58ebc3ed65e785c0e","slug":"traffic-police-kathua-news-jmu239610455","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम तोड़ने पर 100 वाहनों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम तोड़ने पर 100 वाहनों के काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को कालीबड़ी चौक, पारलीवंड और डीसी आफिस के नजदीक नहर पर नाके लगाकर नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की। इन तीनों ही स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस ने 100 वाहन चालकों के चालान काटे, जिनसे 47 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
डीटीआई कठुआ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस सजगता से काम कर रही है। इसके लिए जगह-जगह नाके लगाकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि देखा जा रहा है कि सड़क पर तेज गति से वाहनों को दौड़ाने वाले वाहन चालक सुरक्षा के प्रावधानों की लगातार अनदेखी कर रहे हैं।
पुलिस ने हेलमेट न पहनने वालों के साथ कार चलाते समय सीट बेल्ट न लगाने वालों पर ज्यादा कार्रवाई केंद्रित की है। इसके अलावा कई ऐसे वाहन चालकों के भी चालान किए गए हैं, जो वाहन चलाते समय उसके दस्तावेज नहीं रख रहे थे। उन्होंने आम लोगों से पुलिस की कार्रवाई से होने वाली परेशानी से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।