फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   traffic jaam in lakhanpur

लख्ानपुर में लग रहा जाम

Thu, 05 Nov 2015 07:22 PM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
traffic jaam in lakhanpur

राज्य का प्रवेशद्वार लखनपुर इन दिनों जाम की समस्या से जूझ रहा है। देश के विभिन्न कोनों से सड़क मार्ग के जरिए जम्मू-कश्मीर में आने वालों के लिए लखनपुर की बदहाल तस्वीर भुलाए नहीं भूलती है। दिन हो या रात मिनटों का सफर घंटों में बदल जाता है।

विज्ञापन


हालात इस कदर बदतर हो चुके हैं कि आरटीओ कार्यालय से लेकर रावी पुल तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। वीरवार को भी कुछ ऐसी ही समस्या से वाहन दिन भर जूझते रहे। राज्य से बाहर जाने वाले वाहनों को आरटीओ कार्यालय से लखनपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम के कारण गलत दिशा से मजबूरन गुजरना पड़ा।
विज्ञापन


लखनपुर कसबे की सर्विसलेन से लेकर हाईवे की मुख्य सड़क पर भारी वाहनों के डेरा जमाने से लोगों की दिक्कतें और भी बढ़ गईं। पुराने टोल प्लाजा के पास तो राज्य से बाहर की ओर जाने वाले लेन पर दो-दो वाहनों के एक साथ खड़े रहने से मजबूरन चालकों को विपरीत दिशा से वाहनों को ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि फ्लाई ओवर से लेकर रावी पुल तक ट्रकों के ठहराव पर पहले भी मनाही थी, लेकिन यातायात विभाग की लापरवाही से आम लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जाम में घंटों फसे शिव कुमार, प्रदीप सिंह, अवतार सिंह, मुकेश, अशफाक आदि ने बताया कि लखनपुर में यह समस्या आम दिन की बात हो गई है।

यातायात नियंत्रण के लिए कर्मियों की तैनाती सुविधा की जगह असुविधा बन गई है। रोजाना सुबह जाम लगता है और शाम के समय भी हालत ऐसी ही होती है। आरटीओ कार्यालय से लेकर माधोपुर तक जहां कुछ ही किलोमीटर का सफर है जिसे अमूमन पांच से दस मिनट में आसानी से तय किया जा सकता है।

जाम के चलते रोजाना मात्र कुछ किलोमीटर के सफर के लिए वाहन चालकों को कई घंटों का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में विपरीत दिशा से जाना उनकी मजबूरी है और कई बार तो हादसों की आशंका भी बनी रहती है। एसपी ट्रैफिक रूरल रविकांत शर्मा के मुताबिक फ्रूट सीजन के चलते लखनपुर में बड़े वाहनों का दबाव है।


ऐसे में एमवीडी विभाग के पास टैक्स छूट और अन्य दस्तावेजी कार्रवाई के लिए कुछ वाहन जाते हैं, जिन्हें लखनपुर में रुकना पड़ता है। यही वाहन जाम का कारण बनते हैं। राज्य से बाहर की ओर जाने वाले मालवाहक वाहनों के लिए लखनपुर में यार्ड की व्यवस्था भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed