फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Traffic affected on Chhalan to Chinji road for three days

Kathua News: छलां से चिन्जी सड़क मार्ग पर तीन दिन से यातायात प्रभावित

Wed, 20 Aug 2025 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 20 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Traffic affected on Chhalan to Chinji road for three days
रामकोट। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत छलां से चिन्जी सड़क मार्ग पर छलां के नजदीक भूस्खलन के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया है। भारी बारिश के चलते यह सड़क भूस्खलन का शिकार हुई है। इस मार्ग पर पिछले तीन दिन से यातायात रुका हुआ है। एक तरफ से सड़क के गिरने के कारण सिर्फ दो पहिया वाहन जोखिम लेकर निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन

चिन्जी निवासी जोगिंदर वर्मा ने बताया कि यह सड़क क्षेत्रीय दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। यह चिन्जी के साथ उदराल, ओशल, मल्ली आदि इलाकों के 2000 से अधिक आबादी के लिए आवागमन का मुख्य मार्ग भी है। सड़क पर भूस्खलन से आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानी लोगों ने भूस्खलन वाली जगह पर सुरक्षा दीवार बनाने के साथ ही छलां से चिन्जी की और जाती सड़क पर आवागमन के लिए सुचारु करने की मांग की है। इस पर संबंधित विभाग के कार्यकारी अभियंता जमीर हुसैन ने भूस्खलन की चपेट में आए मार्ग को जल्द दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed