फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Traditional games in full swing at Basohli Festival

Kathua News: बसोहली महोत्सव में पारंपरिक खेलों की धूम

विज्ञापन
Traditional games in full swing at Basohli Festival
बसोहली उत्सव के दौरान कंचे खेलते युवा। विज्ञ​प्ति
ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध बसोहली महोत्सव की शुरुआत सोमवार को पारंपरिक उत्साह और रंगों के साथ हुई। महोत्सव के पहले दिन पारंपरिक खेलों रस्साकशी, गीतियां और कंचे के आयोजन ने स्थानीय संस्कृति को जीवंत कर दिया। कुल 97 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना का परिचय दिया। खेल गतिविधियों का उद्घाटन भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के निदेशक शक्ति पाठक ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान कंचे में 25 बालकों ने भाग लेकर कौशल दिखाया। गिट्टीयां में 12 बालिकाओं ने पारंपरिक खेल में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जबकि रस्साकशी में 60 बालकों ने टीम भावना और ताकत का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महोत्सव का आयोजन युवा सेवा एवं खेल निदेशक जम्मू तथा जिला अधिकारी सुनील सिंह सम्ब्याल के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है। जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षा अधिकारी तारा सिंह और उनकी टीम ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया। युवा सेवा एवं खेल विभाग के जिला अधिकारी सुनील सिंह सम्ब्याल ने बताया कि बसोहली महोत्सव का उद्देश्य पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करना, युवाओं में सांस्कृतिक चेतना जगाना और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देना है। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि क्षेत्रीय गौरव और सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूती प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed