फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Three people including a young woman swallowed poisonous substance, admitted in GMC Kathua

Kathua News: युवती सहित तीन ने निगला जहरीला पदार्थ, जीएमसी कठुआ में भर्ती

Wed, 16 Apr 2025 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 16 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Three people including a young woman swallowed poisonous substance, admitted in GMC Kathua
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन

कठुआ। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग हुए मामलों में तीन लोगों ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया है। इसमें एक 18 वर्षीय युवती भी शामिल है। सभी का इलाज जीएमसी कठुआ में चल रहा है।

पहली घटना मंगलवार देर शाम हटली क्षेत्र के गांव रसूह की है, जहां स्थानीय 45 वर्षीय लालचंद पुत्र परशुराम ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। दूसरा मामला शहर से औद्योगिक क्षेत्र की आवासीय कॉलोनी में हुआ, जहां एक 18 वर्षीय युवती ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन

अन्य मामला बिलावर तहसील के बग्गन गांव का है, जहां मंगलवार को 27 वर्षीय युवक ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवक की पहचान बंटी शर्मा पुत्र बिट्टू राम निवासी बग्गन के रूप में हुई है। परिजन ने उसे उपजिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed