{"_id":"679d1bf409ea9844610d1ab6","slug":"three-notorious-criminals-arrested-under-psa-kathua-news-c-201-1-knt1008-117027-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: तीन कुख्यात अपराधियों पर लगाया पीएसए, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: तीन कुख्यात अपराधियों पर लगाया पीएसए, गिरफ्तार
विज्ञापन
बिलावर क्षेत्र में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए ओजीडब्ल्यू।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-इनके खिलाफ बिलावर पुलिस थाने में पहले से कई केस दर्ज थे
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कठुआ पुलिस ने तीन कुख्यात अपराधियों व ओवरग्राउंड वर्करों (ओजीडब्लयू) को गिरफ्तार किया है। सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम 1978 (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ बिलावर पुलिस थाने में पहले से कई केस दर्ज थे।
पुलिस ने मोहम्मद रफीक पुत्र कालू खान निवासी गढ़ मालती, रविंदर कुमार उर्फ शानू पुत्र सुदेश कुमार निवासी डडवाड़ा, अमरीक चंद उर्फ अमरकू पुत्र कालू राम निवासी धर्मकोट तहसील बिलावर जिला कठुआ पर पीएसए लगाया गया है। बताया कि यह पिछले कुछ वर्षों से विभिन्न अवैध गतिविधियों में शामिल हैं और बिलावर थाने में इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
जिले के भीतर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए इनकी पहचान करने के बाद डोजियर तैयार किया गया और पीएसए के तहत उनकी हिरासत के लिए जिला मजिस्ट्रेट कठुआ को भेजा गया। जिला मजिस्ट्रेट ने सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम 1978 के तहत आरोपी व्यक्ति के खिलाफ नजरबंदी वारंट जारी किया। शुक्रवार को वारंट को निष्पादित किया गया है और उन्हें उनकी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला जेल जम्मू, राजोरी और उधमपुर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
............
दराल में पीआईए लिखा गुब्बारा मिला
जंगलोट से सटे दराल इलाके में पीआईए लिखा गुब्बारा मिलने से लोग दहशत में हैं। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां भी चौकन्नी हो गई हैं। दरअसल स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि इलाके में एक पीआईए लिखा गुब्बारा मिला है। जिसे समुदाय विशेष का एक बच्चा हाथ में लेकर जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। सिटी थाना प्रभारी संदीप चिब ने बताया कि बच्चे से पूछताछ में सामने आया है कि उसे यह गुब्बारा जंगल में पशु चराते हुए मिला। गौरतलब है कि पाकिस्तानी एयरलाइन (पीआईए) लिखे और विमान नुमा ऐसे गुब्बारे अक्सर सीमावर्ती और शहर के आसपास के इलाकों में भी मिलते रहे हैं।