{"_id":"679e74487c426ea5900950bc","slug":"three-injured-in-road-accident-kathua-news-c-201-1-knt1009-117040-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सड़क हादसे दंपती सहित तीन घायल, उपचाराधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सड़क हादसे दंपती सहित तीन घायल, उपचाराधीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पिछले चौबीस घंटों में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ में चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहला मामला शहर से सटे जराई मार्ग का है। यहां मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को जीएमसी कठुआ पहुंचाया। घायलों की पहचान 45 वर्षीय सुरिंद्र कुमार पुत्र प्रकाश चंद और 43 वर्षीय राज कुमारी पत्नी सुरिंदर कुमार दोनों निवासी नगरी के रूप में हुई है। जबकि दूसरा हादसा मुट्ठी जिगर में हुआ। इसमें 21 वर्षीय युवक रोहित कुमार पुत्र सूरज कुमार निवासी बुद्धि अपनी अनियंत्रित मोटरसाइकिल से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक का इलाज जीएमसी में जारी है। डाक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।