{"_id":"3807d7d1a85e8bb7159f75894910b3dd","slug":"three-injured-in-road-accident-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में तीन जख्मी
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-नई दिल्ली नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा होने से टल गया। अलबत्ता हादसे में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद से उनकी हालत में सुधार बताया जाता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मग्गर खड्ड पुल के नजदीक यह हादसा उस समय हुआ जब संपर्क मार्ग से एक बाइक सवार हाईवे के डिवाइडर को तोड़कर बनाए गए रास्ते से सीधा बस के आगे आ गया। बस चालक ने बाइक को बचाने के लिए जैसे-तैसे संतुलन बनाया, लेकिन इस हादसे मे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए।
बस भी पुल के एक किनारे पर जाकर अटक गई। बस (जेके08सी-5353) कठुआ से बसोहली जा रही थी जबकि बाइक (पीबी35यू-4668) पर सवार लोगों को कठुआ से लखनपुर जाना था। हादसे की चपेट में आकर उन्नीस वर्षीय मुकेश कुमार, पचास वर्षीय दर्शना देवी और पैंतालीस वर्षीय कांसू देवी सभी निवासी जराई घायल हो गए।
विज्ञापन
उधर बस मग्गर खड्ड के किनारे जाकर अटक गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस का संतुलन ऐन मौके पर न संभलता तो सवारियों से भरी बस सीधा पुल के नीचे गिर सकती थी।
ऐसे में हादसा बड़ी त्रासदी का रूप धारण कर सकता था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। सबसे पहले घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुल के एक तरफ अटकी बस की सवारियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।