{"_id":"61d68edd8b2ea51a6ddfcb4f4922de10","slug":"three-injured-in-clash-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में तीन जख्मी
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटब्रिज मार्केट में दो दुकानदारों के बीच की रस्साकशी खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। झड़प में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। एक घायल के सिर पर चोट आई और अन्य दो घायलों के शरीर पर कई घाव हो गए।
विज्ञापन
घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जाता है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ आरपीसी की धारा 323, 341 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में उपचाराधीन पच्चीस वर्षीय अंकिज गुप्ता, उसका भाई इक्कीस वर्षीय गौरव गुप्ता और पिता चौवन वर्षीय विपन गुप्ता ने आरोप लगाया कि फुटब्रिज में ही दुकानदार पवन शर्मा ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
घायलों ने कहा कि इससे पूर्व भी उक्त आरोपी उनके साथ बदसलूकी और हिंसा कर चुका है, जिसकी शिकायत पुलिस को की गई थी।
फुटब्रिज मार्केट में झड़प से अफरातफरी मच गई। हर कोई पहले माजरा समझने का प्रयास करने लगा। कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने का भी प्रयास किया, लेकिन जब तक लड़ाई थमती तीन लोग घायल हो चुके थे।
उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। उधर बेहद व्यस्त रहने वाले फुटब्रिज मार्केट में दो दुकानदारों के बीच की झड़प दिन भर चर्चा का विषय बनी रही।