फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   This year record power output in sewa-2

इस साल भी सेवा-दो से रिकार्ड बिजली उत्पादन

Wed, 06 Jan 2016 12:39 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
This year record power output in sewa-2

एनएचपीसी के देश में चल रहे बीस पावर स्टेशनों में से एक सेवा परियोजना ने फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। एनएचपीसी संचालित जिले की एकमात्र बिजली परियोजना सेवा दो अब तक का रिकार्ड बिजली उत्पादन दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सेवा-दो पावर स्टेशन में दिसंबर तक तय लक्ष्य से 117 मिलियन यूनिट अधिक बिजली उत्पादन किया गया है। यह पिछले सभी रिकार्ड से अधिक है।

बेहतर प्रदर्शन के लिए पिछले साल भी इसे एनएचपीसी के सर्वश्रेष्ठ पावर स्टेशन सम्मान से नवाजा जा चुका है। हालांकि, इस साल जम्मू कश्मीर के हट्ट माश्का स्थित पावर स्टेशन को पेन स्टॉक के इनलेट वाल्व में आई खराबी के चलते बीते महीने ग्यारह दिन पूरी तरह से बंद रखा गया था।
विज्ञापन


पावर स्टेशन के ठप रहने से बिजली उत्पादन भी नहीं हुआ। इसके बावजूद पिछले कई सालों के आंकड़ों से कहीं अधिक उत्पादन दर्ज किया गया। पिछले साल सेवा-दो परियोजना में वित्तीय वर्ष के दौरान 594 मिलियन बिजली उत्पादन किया गया। वहीं इस बार के आंकड़े और भी उत्कृष्ट रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इस बार सेवा-दो परियोजना में 600 मिलियन बिजली उत्पादन को भी पार कर जाएगा। दिसंबर के अंत तक सेवा दो परियोजना में 508 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन किया जा चुका है।

उम्मीद जताई जा रही है वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक  इस साल के टारगेट 594 बिजली उत्पादन को पार कर लिया जाएगा। परियोजना के प्रभारी मुख्य अभियंता पीके लंगर ने बताया कि वर्ष 2014 के दिसंबर तक सेवा परियोजना के लिए 395 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का लक्ष्य था, जिसके मुकाबले में 445 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन किया गया।


वर्ष 2015 के दिसंबर तक 391 मिलियन यूनिट का लक्ष्य था, जबकि पिछले सभी रिकार्ड को पार कर दिसंबर तक सेवा दो परियोजना ने 508 मिलियन यूनिट का उत्पादन किया है। परियोजना के हर कर्मचारी ने तय लक्ष्य से अधिक बिजली उत्पादन के लिए अपनी बेहतरीन सेवाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed