फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Thieves took away the donation box of Ravidas temple

रविदास मंदिर का दानपात्र उठा ले गए चोर

विज्ञापन
Thieves took away the donation box of Ravidas temple
गोविंदसर गांव के गुरू रविदास मंदिर में हुई चोरी के बारे में पुलिस को जानकारी देते ग्रामीण। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर व आसपास के इलाकों में हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने में पुलिस की असफलता से चोर और ज्यादा बुलंद हौसले के साथ लगातार चोरियों को अंजाम देने में लगे हुए है। वीरवार की रात शहर से सटे गांव गोविंदसर स्थित रविदास मंदिर को चारों ने निशाना बनाते हुए मंदिर के दानपात्र में पड़ी नगदी अपने साथ ले गए है।
विज्ञापन

घटना से संबंध में स्थानीय चेतराम ने बताया कि शुक्रवार की सुबह रोज की तरह श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आए तो उन्होंने देखा की मंदिर के द्वार पर लगा ताला टूटा पड़ा है। इसके अलावा मंदिर में लगा दानपात्र भी वहां से गायब है। इसकी जानकारी उन्होंने गांव के अन्य लोगों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने हटली पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस बीच लोगों ने ही मंदिर से कुछ दूर पर मंदिर के दानपात्र को बरामद कर लिया, लेकिन वह खाली हो चुका था। चोरी की इस घटना में कितना नुकसान हुआ इसका सही आंकलन कर पाना संभव नही है। 11 अप्रैल को ही मंदिर में गुरु रविदास की मूर्ति स्थापना हुई थी। इस दौरान हजारों की संख्या में आए भक्तों ने दानपात्र में अपनी श्रद्धा के अनुसार दान दिया था। वहीं इसके अलावा 14 अप्रैल को भी बाबा साहेब की जयंती पर मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी दान पात्र में रुपये डाले थे। इस मौके पर पूर्व विधायक ध्यानचंद ने मंदिर में हुई चोरी की घटना को पुलिस प्रशासन की नाकामी बताते हुए कहा कि शहर व आसपास के इलाकों में पिछले कुछ महीनों से रोजाना चोरी की घटनाएं हो रही हैं। कई घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिए गए हैं। इसके बावजूद एक भी चोरी की घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। स्थानीय लोगों ने चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस विभाग की ओर से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed