{"_id":"68191aa43d06d58fef0f6862","slug":"there-is-a-shortage-of-water-in-ramkot-the-water-supply-has-been-stopped-for-several-days-kathua-news-c-201-1-knt1008-119880-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रामकोट में कई दिनों से पानी की सप्लाई ठप, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रामकोट में कई दिनों से पानी की सप्लाई ठप, लोग परेशान
Tue, 06 May 2025 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 06 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सरपंच प्रदीप सिंह से मिला पंचायत के स्थानीय लोगों का शिष्टमंडल
रामकोट। पंचायत रामकोट में पानी की किल्लत को लेकर लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जल शक्ति विभाग की आपूर्ति कई दिनों से इलाके में ठप है। इस संबंध में सोमवार को पंचायत के स्थानीय लोगों का शिष्टमंडल सोमवार को पूर्व सरपंच प्रदीप सिंह से मिला। उन्होंने समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
पूर्व सरपंच प्रदीप सिंह ने बताया कि समस्या को लेकर उन्होंने जल शक्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता गिरधारी लाल से बात की है, जिन्होंने लोगों की समस्या के हल का तुरंत आश्वासन दिया है। स्थानीय सागर सिंह ने बताया कि जल शक्ति विभाग की आपूर्ति पिछले 10 दिनों से नहीं होने के कारण उन्हें पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
बारिश होने पर नल से दूषित पानी की आपूर्ति होने पर गंदा पानी पीना पड़ रहा है। स्थानीय बंसी लाल, केवल सिंह, कुमार सिंह और रोमेश सिंह ने बताया कि कस्बे के पांच वार्डों में विभाग की जल आपूर्ति तो है, लेकिन रामकोट पंचायत की अन्य छह वार्डों में वार्ड नंबर 6, 7, 8, 9, 10 और 11 में नियमित पानी आपूर्ति नहीं होने से लोग पीने के पानी के लिए प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
पूर्व सरपंच प्रदीप सिंह ने बताया कि पंचायत के कई घरों में आज भी लोग नल के जरिए पानी की आपूर्ति के इंतजार में हैं। समस्या यहीं खत्म नहीं हो जाती प्राकृतिक स्रोतों में भी जल स्रोत मौजूदा समय में कम हो गया है, जिस कारण लोग मीलों पैदल चलकर सिर पर पानी ढोने को विवश हैं। जल जीवन मिशन परियोजना के शुरू होने के तीन साल बाद भी लोगों को उसका लाभ नहीं मिल रहा है। जल शक्ति विभाग से लोगों ने समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।