फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The worker's condition is critical after he got electrocuted

Kathua News: करंट लगने से मजदूर की हालत गंभीर

Wed, 16 Apr 2025 01:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 16 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The worker's condition is critical after he got electrocuted
कठुआ। शहर के शहरी चौक में के पास निर्माण कार्य में लगे मजदूर को करंट लगने से उसकी हालत गंभीर हो गई है। मंगलवार सुबह हुई इस घटना के बाद उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया है। उसके साथ काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि वह लोग मार्बल और टाइल लगाने का काम करते हैं। सुबह जब वह एक निर्माण साइट पर काम कर रहे थे, तो वहां बिजली के बोर्ड से एक तार निकला हुआ था, जो उसे छू गया, इससे लगे तेज करंट से वह बेहोश हो गया। जिसके बाद उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की पहचान शौकत आलम पुत्र इब्राहिम निवासी किशनगंज बिहार के रूप में हुई है, जो मौजूदा समय में कठुआ के जराई चौक के पास रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed