{"_id":"6265a27a322ea20e427c491e","slug":"the-work-of-the-bridge-being-built-in-pucca-kotha-will-be-completed-in-june-kathua-news-jmu2584894146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्का कोठा में बन रहे पुल का काम जून में हो जाएगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्का कोठा में बन रहे पुल का काम जून में हो जाएगा पूरा
विज्ञापन
अंतिम चरण में पहुंचा पक्का कोठा पुल का निर्माण कार्य। संवाद
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। दयाला चक से छलां सड़क पर पक्का कोठा में अब बरसात का यातायात पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बरसात में नदी नालों में जल स्तर बढ़ने के बाद घंटो जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। इस सड़क के दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। पक्का कोठा में बनने वाले पुल का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। जून तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद बरसात में इस रूट पर चलने वाले वाहन इस पुल से गुजर सकेंगे।
जबकि पहले बरसात में यहां नाले में जलस्तर बढ़ने से आवाजाही बंद हो जाती थी।
इससे घंटों गाड़ियां जाम में फंसी रहती थी। स्विद्यार्थियों और शिक्षकों को कई बार यहीं से घर वापस लौटना पड़ता था। कुछ लोग जान जोखिम में डालकर यह नाला पार करते थे और हमेशा यहां बड़े हादसे का डर बना रहता था।
बता दें कि इस मार्ग पर पहले चरण में आठ किलोमीटर तक सड़क के दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। इसमें चार पुल बनाए जाने हैं जिनमें से एक का काम पूरा हो गया है। जबकि पक्का कोठा का पुल सबसे लंबा होने के कारण एक महीने बाद और बरसात से पहले पूरा हो जाएगा। पुल के निर्माण कार्य की गति देखते हुए आम लोग भी खुश हैं और उनका कहना है कि इसका निर्माण पूरा होने से दयाला चक से बिलावर आने-जाने वाले लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
--------------------------------------
बरसात में लोग आराम से वाहन लेकर पुल से गुजर सकेंगे
इस बरसात में लोगों को नालों में जलस्तर बढ़ने से किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस रूट पर 4 पुलों का निर्माण कार्य किया जाएगा, जिनमें से एक चिनाब बाड़ी में 30 मीटर लंबा पुल बनकर तैयार हो चुका है और पक्का कोठा में 181 मीटर लंबे पुल का कार्य अंतिम चरण पर है। जून के पहले यह कार्य भी पूरा हो जाएगा। इसके बाद बरसात में लोग आराम से वाहन लेकर पुल से गुजर सकते हैं। इस मार्ग पर पहले चरण के 8 किलोमीटर सड़क के विस्तारीकरण का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही अगले चरण का काम भी शुरू हो जाएगा। - सिंगारा राम, ओआईसी बीआरओ