फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The water level of natural water sources has decreased

प्राकृतिक जल स्रोतों का जलस्तर हुआ कम

विज्ञापन
The water level of natural water sources has decreased
गर्मी के मौसम में सूख रहा नाज दरिया का पानी। संवाद - फोटो : KATHUA
बिलावर। उपमंडल में पिछले ढाई महीने से बारिश न होने के कारण इलाके में सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। नदी नालों का जलस्तर कम होने लगा है। परिणाम स्वरूप नाले और अन्य प्राकृतिक स्रोत का जलस्तर लगातार घट रहा है। बिलावर निवासी अरुण कुमार ने बताया कि कई नालों के सूखने की वजह से मवेशियों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

टांडी निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि गांव के ज्यादातर लोग प्राकृतिक जल स्रोतों का पानी पीते हैं, लेकिन पिछले कई महीनों से बारिश न होने से गांव के आसपास के प्राकृतिक जल स्रोतों का जलस्तर कम हो गया है। ऐसे में लोगों को तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। होटार गांव के निवासी बिशन दास ने बताया कि गांव के ज्यादातर लोग पशुपालन किए हुए हैं। ऐसे में आसपास के प्राकृतिक जल स्रोतों में पानी कम हो जाने की वजह से पशुओं को पानी पिलाने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। रोशन लाल ने बताया कि इस बार बारिश न होने के कारण प्राकृतिक जल स्रोतों में सीमित पानी बचा है, अगर जल्द बारिश नहीं होती है तो आने वाले महीनों में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed