{"_id":"67feb5bbcd39e84cd90f0ab6","slug":"the-terrorists-killed-in-sufan-had-sophisticated-weapons-kathua-news-c-10-agr1006-590000-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सुफैन में मारे गए आतंकियों के पास थे अत्याधुनिक हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सुफैन में मारे गए आतंकियों के पास थे अत्याधुनिक हथियार
विज्ञापन
मादक पदार्थ भी मिलने की आशंका
कठुआ/हीरानगर। 27 और 28 मार्च को सुफैन में हुई मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकी उच्च प्रशिक्षित थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वे सेना जैसे अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे और उनके पास से मादक पदार्थ भी बरामद होने की आशंका है। हालांकि, इसे हेरोइन होने की संभावना को देखते हुए जांच के लिए भेजा गया है। आतंकियों से बरामद हुए अधिकांश हथियार क्षतिग्रस्त हो चुके थे, लेकिन पुलिस मामले की पूरी तरह से जांच में जुटी हुई है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों द्वारा सुफैन में मारे गए दोनों आतंकियों के पास सेना जैसी किट मिली है। आतंकी न केवल एम-4 कार्बाइन जैसे आधुनिक हथियारों से लैस थे, बल्कि उनके पास नाइट विजन डिवाइस भी पाए गए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो बरामदगी में हेरोइन जैसे मादक पदार्थ भी शामिल हो सकते हैं।
कठुआ पुलिस ने बुधवार को राजबाग थाने में एक प्रेस वार्ता आयोजित की थी। संभावना है कि इसमें पुलिस कुछ और महत्वपूर्ण खुलासे कर सकती है। बता दें कि इस मुठभेड़ में पुलिस के एक हेड कांस्टेबल समेत चार जवान शहीद हुए थे, जबकि एक डीएसपी घायल हुए थे। सुरक्षाबलों ने सुफैन में दो दिन तक चली इस मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया था। संवाद