फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The strike will continue till the demands are not met.

जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, हड़ताल रहेगी जारी

विज्ञापन
The strike will continue till the demands are not met.
कठुआ। अपनी लंबित मांगों को लेकर वीरवार से शुरू हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कठुआ कार्यालय परिसर में धरना जारी रखते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी। उधर, दूसरे दिन शहर के चौक चौराहों और सड़कों के किनारे सफाई न होने से गंदगी फैली रही। कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध से लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिला प्रधान सोमराज ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में केवल सफाई कर्मचारियों का नहीं बल्कि अन्य विभागों में लगाए अस्थायी कर्मचारियों की सुध लेने वाला कोई नही है। अर्बन लोकल बॉडी सफाई कर्मचारी यूनियन के कोषाध्यक्ष कृष्ण चंद ने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांग नहीं मानेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान दानिश चीदा ने अन्य केंद्र शासित प्रदेशों की तर्ज पर मानदेय देने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल अशोक कुमार ने कहा कि सात साल पूरे कर चुके संविदा कर्मियों को स्थायी किया जाए। केंद्र शासित प्रदेशों की तर्ज पर जम्मू के सफाई कर्मियों को वेतन दिया जाए। आगे उन्होंने कहा कि इस बार लखनपुर से लेकर बनिहाल तक सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed