फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The right of refugees seeking citizenship

रिफ्यूजियों ने मांगा नागरिकता का अधिकार

Wed, 16 Dec 2015 01:41 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Dec 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
The right of refugees seeking citizenship

वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी एक्शन कमेटी के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में मंगलवार को जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


मासिक बैठक में उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार पर भेदभाव और वादाखिलाफी का आरोप लगाया। साथ ही नागरिकता का अधिकार नहीं दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

कमेटी के प्रदेश महासचिव छज्जू सिंह मन्हास, तहसील अध्यक्ष जोगिंदर पाल ने कहा कि नागरिकता के अधिकार के लिए वह वर्षों से लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन


राज्य तो क्या केंद्र में भी हमारे बच्चों को नौकरियां नहीं मिलती हैं। यहां अन्य देशों में किसी भी बच्चे का उस देश में जन्म होने पर वहां का नागरिक मान लिया जाता है, लेकिन यहां रिफ्यूजियों के बच्चे अपने ही देश में नागरिकता के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से थोड़ी आस बंधी थी, लेकिन सरकार के भी दो वर्ष होने को हैं पर अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि रिफ्यूजी एक्शन कमेटी के पदाधिकारियों की बुधवार को दिल्ली में रक्षा मंत्रालय व गृह मंत्री के साथ बैठक है।

इसमें लबाराम गांधी, यश भारती, सुखदेव सिंह मन्हास शामिल होंगे। इस बैठक में वह रिफ्यूजियों के अधिकारों को लेकर मंत्रियों के साथ वन टाइम सेटेलमेंट का आग्रह करेंगे।


उन्होंने कहा कि यदि हमारी समस्या को हल नहीं किया गया तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों में प्रेम सागर, नसीब चंद, राजपाल, तरसेम कुमार, सावित्री देवी, पुष्पा देवी, शंकरी देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed