{"_id":"68b7602765708ff9e4069567","slug":"the-rain-continued-throughout-the-day-kathua-news-c-201-1-knt1006-123665-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दिन भर जारी रहा बारिश का क्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दिन भर जारी रहा बारिश का क्रम
विज्ञापन
जिले में भारी बारिश का क्रम लगातार बना हुआ है मंगलवार को सुबह से जारी बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा रहा। हालांकि इससे बाढ़ की स्थिति तो नही बनी लेकिन आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। भारी बारिश के चलते बसोहली उपमंडल के झेंखर पंचायत के गांव कुंड में भूस्खलन का मामला सामने आया है। जिससे वहां 18 परिवार बुरी तरह से प्रभावित हुए। जिन्होंने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है। प्रभावित करनैल सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह पहाड़ से होने वाले भूस्खलन के कारण उनके गांव में अफरा तफरी मच गई। लोग जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर सुरक्षित स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में हालांकि लोग तो पूरी तरह से सुरक्षित हैं लेकिन न तो उनके घर सुरक्षित है और न उसे घरों में रखा हुआ सामान सुरक्षित है। उनका कहना था कि भूस्खलन के कारण गांव के कई लोगों के घरों को नुकसान हुआ है। ऐसे में बचे हुए घरे के लोगों को भी अपने घरों को लेकर चिंताओं ने सता रही है।
उधर, सुबह से जारी बरसात के कारण कठुआ शहर विभिन्न सड़कों गलियों में जल भराव की स्थिति देखने को मिली। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के कोर्ट रोड, कॉलेज रोड, ओल्ड बस स्टैंड और मुख्य बाजार में होने वाला जल भराव लोगों को दिनभर खासा परेशान करता रहा। लगातार हो रही बारिश के कारण विभिन्न बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान सड़कों पर भी यातायात कम ही देखने को मिला। शहर में छाई इस वीरानी के चलते कई दुकानदारों ने अपने निर्धारित समय से कई घंटे पहले दुकान बंद कर दी और अपने घर चले गए।
लगातार हो रही बारिश पर प्रतिक्रिया देते हुए स्थानीय अमर नाथ ने कहा कि पहले जब कभी बारिश होती थी तो लोगों को सुकून मिलता था। लेकिन अब बारिश होते ही उन्हें इससे होने वाले भारी नुकसान होने का डर सताने लगता है।