{"_id":"691393b09af14a41d204efdc","slug":"the-post-mortem-report-will-reveal-the-mystery-of-macqueen-bustards-death-today-kathua-news-c-201-1-knt1008-126087-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आज खुलेगा मैक्वीन बस्टर्ड की मौत का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आज खुलेगा मैक्वीन बस्टर्ड की मौत का राज
विज्ञापन
वन्यजीव विभाग ने बिलावर के सेरी मुनी इलाके में मृत मिले पक्षी की पहचान दुर्लभ और संरक्षित प्रजाति के पक्षी मैक्वीन बस्टर्ड(एशियन होउबारा ) के रूप में की है। इलाके में पहली बार देखे गए इस पक्षी की मौत का रहस्य जानने के लिए पोस्टमार्टम किया गया है जिसकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी।
सोमवार शाम को ही मौके पर पहुंची वन्यजीव विभाग की टीम ने पक्षी के अपने कब्जे में ले लिया था। जांच में यह भी साफ हुआ है कि कजाखस्तान में अप्रैल 2025 में कृत्रिम रूप से पाले गए एक नर पक्षी को जुलाई 2025 में बालखाश झील के पूर्वी क्षेत्र (पूर्वी कजाखस्तान) में प्राकृतिक वातावरण में मुक्त किया गया। मौसम बदलने के बाद यह पक्षी जम्मू कश्मीर तक उड़ान भर पहुंचा था।
वन्यजीव वार्डन विजय कुमार ने बताया कि पक्षी एशियन होउबारा ही है। जम्मू कश्मीर में इस पक्षी का मिलन दुर्लभ संयोग है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पक्षी की मौके कारणों के बारे में पता चलेगा। इसके बुधवार को आने की उम्मीद है।