फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The poor condition of ITI road is affecting employment in shops

Kathua News: आईटीआई मार्ग की बदहाली दुकानों पर रोजगार को कर रही प्रभावित

Wed, 20 Aug 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 20 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
The poor condition of ITI road is affecting employment in shops
आईटीआई मार्ग पर बाढ़ और कीचड़ से भर चुकी दुकानों को तीसरे दिन भी साफ करने में जुटे रहे दुकानदार
कठुआ। गत दिनों आई बाढ़ के बाद से बदहाल हुए आईटीआई रोड पर स्थित दुकानों पर रोजगार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। स्थानीय दुकानदारों की माने तो पहले बाढ़ ने उनकी दुकानों में भारी नुकसान किया और जिससे अब तक वह उबर नही पाए है। अभी तक जमा कीचड़ के कारण उनका रोजगार अब तक पटरी पर नही आया है।
विज्ञापन

आईटीआई रोड पर इलेक्ट्राॅनिक शो-रूम के मालिक संजय गुप्ता ने बताया कि बाढ़ ने उनका लाखों का नुकसान कर दिया था। इसके साथ शो-रूम में आया कीचड़ अभी तक साफ नही हो पाया है। सड़क का हाल भी बेहाल है। ऐसे हालात में वह खुद भी आने वाले ग्राहक को सामान दिखाने की हालत में और न ग्राहक आईटीआई रोड़ की ओर रुख कर रहा है। कुल मिलाकर इस मार्केट में कामकाज ठप ही पड़ा है।
विज्ञापन

घरेलु इस्तेमाल के प्लास्टिक से बने सामान के कारोबारी अश्विनी गुप्ता ने बताया कि आईटीआई रोड पर बाढ़ के बाद हालात से क्षेत्र में अब भी सभी दुकानों को कारोबार ठप पड़ा हुआ है। लोहे के सामान के व्यापार से जुड़े विशाल गुप्ता ने बताया कि दुकानों में आया पानी और कीचड़ के कारण सामान खराब हो रहा है। अभी फिलहाल उसे ही बचाने की जद्दोजहद चल रही है। अभी उसे साफ करने के साथ सुखाया नही गया तो दो से चार दिनों में वह बेचने के काबिल ही नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्पोजल आइटम के दुकानदार सतपाल शर्मा की माने तो बाढ़ से आईटीआई रोड के दुकानदार प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा मुख्य बाजार के उन दुकानदारों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है जिनके गोदाम यहां मौजूद है। उनका कहना है कि अब स्थिति यह है कि अगर एक सप्ताह कड़ी धूप मिले तो ही यहां काम पटरी पर आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed