{"_id":"6816714271b1ea8fe101a3c8","slug":"the-flyover-will-soon-be-lit-up-with-milky-light-kathua-news-c-201-1-knt1002-119817-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रोशनी से जल्द जगमगाएगा फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रोशनी से जल्द जगमगाएगा फ्लाईओवर
Sun, 04 May 2025 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 04 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
- नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शुरू किया पोल लगाने का काम
- खूबसूरती बढ़ने के साथ रात के समय होने वाले हादसों पर लगेगा अंकुश
हीरानगर। हीरानगर मोड़ पर बना फ्लाईओवर जल्द ही दुधिया रोशनी से जगमगाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने फ्लाईओवर और आसपास के क्षेत्र को आधुनिक एलईडी लाइटिंग सिस्टम से सुसज्जित करने का काम शुरू कर दिया है।
इससे हीरानगर मोड़ की खूबसूरती तो बढ़ेगी साथ ही रात के समय होने वाले हादसों पर भी अंकुश लगेगा। फ्लाईओवर के दोनों तरफ हाई इंटेंसिटी लाइटें लगाई जाएंगी। यह लाइट्स ऊर्जा कुशल और पर्यावरण अनुकूल होंगी। इससे रात में दृश्यता बढ़ेगी और वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग में मदद मिलेगी। जानकारी के अनुसार हीरानगर के अलावा हाईवे पर सभी फ्लाईओवर पर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
रोशनी और सौंदर्यीकरण से यह क्षेत्र रात में और जीवंत हो जाएगा। इससे न सिर्फ वाहन चालकों की सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हाईवे अथॉरिटी का यह कदम महत्वपूर्ण है।
अरुण शर्मा, अध्यक्ष व्यापार मंडल
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फ्लाईओवर पर रात के समय पर्याप्त रोशनी न होने के कारण कई हादसे हो चुके हैं। मगर अब यहां रोशनी की व्यवस्था से काफी हद तक हादसों पर अंकुश लगेगा।
अनंत राम डोगरा, स्थानीय
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कोट
केवल हीरानगर फ्लाईओवर पर ही नहीं, बल्कि हाईवे पर लगे सभी फ्लाईओवर में रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। हीरानगर में इसका काम तेजी से चल रहा है। लाइटिंग की व्यवस्था से दिल्ली-अमृतसर -कटड़ा एक्सप्रेसवे पर हर जगह इसकी व्यवस्था होगी।
- शुभम, साइट इंजीनियर एनएचएआई