फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The dialogue between Ravana and Maricha impressed the audience.

Kathua News: रावण-मारीच के संवाद ने दर्शकों को किया प्रभावित

विज्ञापन
The dialogue between Ravana and Maricha impressed the audience.
शहर के पटेल नगर में चल रही रामलीला मंचन के क्रम में रविवार रात रावण-मारीच संवाद का मंचन किया गया। इस दृश्य में रावण का किरदार निभा रहे श्री राम लीला क्लब पटेल नगर कठुआ के चेयरमैन और निर्देशक विनोद खजूरिया का अभिनय दर्शकों को खूब भाया। वहीं मारीच का किरदार निभा रहे क्लब के प्रधान सन्नी जसरोटिया ने भी खूब प्रभावित किया।
विज्ञापन

लीला का शुभारंभ रावण के अपने मामा मारीच के भवन में जाने से होता है। रावण को प्रणाम करता देखकर मारीच समझ जाता है कि कुछ बुरा होने वाला है। पूरी बात सुनने के बाद वह रावण को समझाने की कोशिश करता है लेकिन रावण इससे नाराज हो जाता है। उसके क्रोध को देखकर मारीच रावण के कहे अनुसार सोने का मृग बनने को तैयार हो जाता है। इस दाैरान रावण और मारीच के बीच हुए संवाद को दर्शक पूरी तन्मयता से सुनते हैं। रामलीला की संगीत मंडली की ओर से प्रस्तुत श्रीराम के भजन पर दर्शकों ने आनंद प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं शहर के रामलीला मैदान में होने वाले रामलीला मंचन में सीता हरण का दृश्य पेश किया गया। इस दृश्य में रावण द्वारा हरण किए जाने के बाद पुष्पक विमान से माता सीता को लंका ले जाने का दृश्य सबसे खास रहा। दूसरे दृश्य में माता सीता का पता लगाने के लिए वन-वन भटक रहे प्रभु श्री राम की सुग्रीव और हनुमान से भेंट होना और उन्हें अपने किष्किंधा आने का मर्म बताने का दृश्य पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed