फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The damaged pipelines will be repaired soon, the drinking water system will be smooth

Kathua News: क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइनें जल्द होंगी ठीक, सुचारु होगी पेयजल व्यवस्था

विज्ञापन
The damaged pipelines will be repaired soon, the drinking water system will be smooth
जल शक्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता कठुआ गिरधारी लाल गुप्ता ने नगरोटा गुजरु का दौरा कर लिया स्थ
जल शक्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता गिरधारी लाल ने कंधारनू, रजवालता, कोहणू, लाखड़ी, काह आदि क्षेत्रों की ओर जाने वाली पाइप लाइनों को हुए नुकसान का रविवार को जायजा लिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही पाइपलाइनों की मरम्मत की पेयजल व्यवस्था सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन

जल शक्ति के एईई शिव दर्शन ने बताया कि बारिश और भूस्खलन के कारण कई जगह जल शक्ति विभाग के ढांचे को नुकसान पहुंचा है। इससे ग्रामीण पिछले कई दिनों से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। जल शक्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता गिरधारी लाल ने तहसील रामकोट के इलाकों का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को जल्द क्षतिग्रस्त हुए ढांचे को दुरुस्त करने और पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि कंधारनू के साथ राजवालता, लाखड़ी, काह आदि इलाकों में पाइप लाइनों की क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण लोग नल से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण परेशानी में है। जल शक्ति विभाग की टीम में शामिल सहायक कार्यकारी अभियंता शिव दर्शन, जूनियर इंजीनियर दिनेश कुमार, तारिक मांसोत्रा ने काह, कंधारनू और लाखड़ी का दौरा कर लोगों को जल्द बंद पड़ी पेयजल आपूर्ति को बहाल करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त हुए ढांचे का निरीक्षण कर उसकी मरम्मत का प्लान भी तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed