फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The bus did not run on the road built three years ago.

Kathua News: तीन साल पहले बना दी गई सड़क पर नहीं चली बस

विज्ञापन
The bus did not run on the road built three years ago.
जिला मुख्यालय कठुआ से अप्पर धार डूगनु के लिए नहीं है बस सेवा, छह हजार की आबादी हो रही प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलावर। जिला मुख्यालय कठुआ से अप्पर धार डूगनु जाने के लिए तीन वर्ष पहले सड़क बनाई गई थी लेकिन आज तक इस सड़क पर बस सेवा शुरू नहीं की गई। इसके चलते छह हजार की आबादी परेशान हैं।
लोगों ने जिला मुख्यालय कठुआ से उनके इलाके के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की है। स्थानीय निवासी पवन कुमार, मुकेश, बिट्टू राम, रामकुमार और रेवा रानी ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत उनके इलाके को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए कई करोड़ों रुपये की राशि खर्च की गई लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी इलाके में बस सेवा शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि मौजूदा समय में धार डूगनु रूट पर पांच मिनी बसें दौड़ती हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को जिला मुख्यालय कठुआ जाना हो तो लोगों को सबसे पहले कई किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ता है क्योंकि पूरा पहाड़ी क्षेत्र सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। उन्होंने कहा कि लोग तीन किलोमीटर पैदल चलकर कुंड गांव पहुंचते हैं। वहां से मिनी बस पर सवार होकर लगभग 25 किलोमीटर सफर करके वह बिलावर बस स्टैंड पहुंचते हैं। इसके बाद वाया लखनपुर या फिर वाया दयाला चक से होकर लोग कठुआ मुख्यालय पहुंचते हैं। कठुआ पहुंचने के लिए लोगों को अपने घर से लगभग आठ घंटे का समय लग जाता है। लोग उसी दिन वापस नहीं लौट पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि अगर उनके इलाके में कोई बीमार हो जाए तो स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के चलते लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेकर मरीज को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ पहुंचना पड़ता है। इससे लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। लोगों ने कहा के कठुआ से धार डूगनु कुंड इलाके के लिए जिला मुख्यालय से बस सेवा शुरू की जाए तो उनके इलाके के लोग केवल 4 घंटे में अपने गांव वापस पहुंच सकेंगे। इससे लोगों का समय भी बचेगा और उन पर आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed