फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The British could not dare, the center broke the princely state

अंग्रेज नहीं कर सके जुर्रत, केंद्र ने तोड़ डाली रियासत

विज्ञापन
The British could not dare, the center broke the princely state
जनसभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद। संवाद - फोटो : KATHUA
हीरानगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि केंद्र ने जम्मू-कश्मीर से न सिर्फ उसकी पहचान छीन ली, बल्कि देश की सबसे बड़ी रियासत के दो टुकड़े भी कर दिए। दियाला चक में जनसभा को संबोधित करते हुए आजाद ने कहा कि हिंदु महाराजा ने रियासत का ख्याल रखा। सरहदों का दायरा बढ़ाया। अंग्रेज भी इसे तोड़ने की जुर्रत नहीं कर पाए, लेकिन पौने दो सौ साल के अस्तित्व को केंद्र सरकार ने पांच अगस्त 2019 के फैसले से एक तरह से खत्म कर दिया। आज हम दुनिया को क्या बताएं, हम सबसे बड़ी रियासत से नहीं बल्कि एक यूनियन टेरिटरी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

आजाद ने कहा कि संसद में गृह मंत्री ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस मिलेगा। यह अच्छी बात है। हम सभी इसका इंतजार कर रहे हैं। केंद्र पर निशाना साधते हुए आजाद ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाते समय सब्जबाग दिखाए गए। नए उद्योग लगाने के दावे किए गए, लेकिन जम्मू-कश्मीर में केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद साढ़े सात हजार उद्योग बंद हो चुके हैं। इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद, पूर्व मंत्री मनोहर लाल, पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता, पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा, पूर्व विधायक हैदर मलिक आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
पदों से इस्तीफा समर्थक
नेताओं का निजी फैसला
आजाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पदों से समर्थक नेताओं का इस्तीफा नेताओं का निजी फैसला है। उन्होंने कहा कि मेरा कोई गुट नहीं है। इस्तीफा देने वाले नेताओं की अपनी कुछ समस्याएं रही होंगी, जिसके चलते इस्तीफे का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed