फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The audience was stunned to see the staging of Dasaratha-Shravan Kumar's Leela

दशरथ-श्रवण कुमार की लीला का मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक

विज्ञापन
The audience was stunned to see the staging of Dasaratha-Shravan Kumar's Leela
पटेल नगर रामलीला क्लब के मंच पर दशरथ और श्रवण कुमार दृश्य का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की लीला से आम जनमानस को परिचित कराने के लिए शहर के पटेल नगर में रामलीला मंचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीती शुक्रवार की रात हुए इस आयोजन में जिला के पांच अलग-अलग रामलीला क्लबों ने भाग लेकर भगवान राम के जीवन से जुडे़ दृश्यों का मंचन किया। पूरी रात चले इस आयोजन को देखने के लिए काफी संख्या में लोग उमड़े रहे। राम नाटक सभा पटेल नगर के प्रधान सन्नी जसरोटिया ने बताया कि भगवान राम के जीवन से जुड़े बेहतरीन दृश्यों को इस मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। जिला कठुआ राम नाटक सभा द्वारा डोगरी संवादों के माध्यम में दशरथ-श्रवण कुमार संवाद का दृश्य पेश किया गया तो दर्शक भावविभोर हो गए
विज्ञापन

इसी तरह कूटा राम नाटक क्लब से भी इसी दृश्य को हिंदी में प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा मढ़ीन राम नाटक सभा द्वारा रावण अंगद संवाद का दृश्य पेश किया गया। इस दृश्य ने भी दर्शकों को काफी रोमांचित किया। इस दौरान निर्णायक मंडल में शामिल जम्मू कश्मीर पुलिस में डीएसपी राकेश संब्याल, कवि सुनील दत्त शाद और विजय शर्मा ने दृश्यों का अवलोकन कर इन्हें क्रमश: पहला, दूूसरा और तीसरा स्थान प्रदान किया। इसके अलावा राम नाटक सभा बत्ती मोड़ नगरी के कलाकारों द्वारा सीता हरण और छन्न मोरियां रामनाटक सभा द्वारा रावण, मेघनाथ और विभीषण संवाद का दृश्य प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही कठुआ राम नाटक सभा को 11 हजार रुपया नगद व ट्राफी देकर सम्मनित किया गया। जबकि दूसरे स्थान पर रहे राम नाटक सभा कूटा को 51 सौ रुपया और स्मृति चिन्ह व तीसरे स्थान पर रहे राम नाटक सभा मढ़ीन को 31 सौ रुपया और स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में शामिल हुए दो अन्य क्लबों को भी प्रोत्साहित किया गया है। इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित पार्षद रविंद्र सिंह पठानिया ने प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि रात भर चले इस आयोजन में लोगों ने जिस तरह से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। उससे साफ है कि इस आयोजन के जरिए लोगों को बेहतरीन रामलीला मंचन देखने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed