{"_id":"6a2343c582211be666054574","slug":"the-adc-held-a-meeting-and-listened-to-the-problems-of-the-people-kathua-news-c-201-1-knt1008-132849-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बैठक कर एडीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बैठक कर एडीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं
विज्ञापन
समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिलावर। एडीसी बिलावर विश्वजीत सिंह ने शुक्रवार को कस्बे के लोगों के साथ बैठक की। लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों ने अधिकारी से कहा कि बिलावर कस्बे का विकास यहां की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि बिलावर में माता सुकराला, शिव मंदिर, गुप्त गंगा गुरुनाल, हनुमान शिला जैसे पवित्र स्थानों पर अलग-अलग इलाकों के कई श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि कस्बे के कई स्थान विकास कार्यों से वंचित हैं। मौके पर मौजूद व्यापार मंडल के प्रधान अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से बिलावर में मिनी बस स्टैंड बनाया गया है लेकिन यहां से मिनी बसें संचालित नहीं होती हैं। इस वजह से सवारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान सुमित वर्मा ने कहा कि पिछले साल इलाके में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से काली माता मंदिर के पास नाले का पानी बाजार की तरफ रुख कर गया था। इसकी वजह से लोगों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था और सबसे अधिक नुकसान दुकानदारों को उठाना पड़ा था। जल निकासी के प्रबंध नहीं किए गए। लोगों ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। रविकांत शर्मा ने कहा कि जरा सी बारिश होने के बाद अक्सर बिजली आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। इसके चलते, लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है। एडीसी ने लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।